फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two including youth died in road accidents

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two including youth died in road accidents
पटरंगा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र पटरंगा में मवई-पटरंगा लिंक रोड पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नैपुरा गांव के पास बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लगभग एक बजे पटरंगा थाना क्षेत्र में हाईवे से मवई-पटरंगा लिंक रोड पर पुरेकामगार मजरे पचलो गांव के समीप एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पटरंगा पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मवई भेजवाया जहां अधीक्षक डॉ. रविकांत वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अतुल कुमार सक्सेना (30) निवासी सहादतगंज नौबस्ता लखनऊ के रूप में हुई। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र पूराकलंदर के नैपुरा गांव मजरे दरोगा का पुरवा के रहने वाले रामकेवल निषाद (55) साइकिल से भरतकुंड की ओर जा रहे थे। नैपुरा गांव की नहर की पुलिया के आगे बढ़ते ही अयोध्या से सुल्तानपुर की दिशा में जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया।

हादसे में मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed