फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two hybrid catamaran boats will run in Saryu

Ayodhya News: सरयू में चलेंगी दो हाइब्रिड कैटमरैन बोट

Fri, 04 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 04 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two hybrid catamaran boats will run in Saryu
- पर्यटकों के लिए दिसंबर तक शुरू होगा संचालन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। सरयू में श्रद्धालुओं को पर्यटन कराने की तैयारी है। इसके लिए दिसंबर तक सरयू मेंं दो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटमरैन बोट का संचालन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को यह जानकारी भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय ने बैठक में दी।

कमिश्नर कार्यालय के सभागार में यह बैठक सरयू नदी में यातायात विकास को लेकर की गई। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री बंदोपाध्याय ने बताया कि गुप्तार घाट से अयोध्या तक श्रद्धालुओं को जलमार्ग से घाटों की मनोरम छवि दिखाने के लिए दिसंबर माह तक दो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटमरैन बोट उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। बताया कि इन बोटों के लिए चार्जिंग स्टेशन घाट के समीप बनाने के लिए जमीन और विद्युत की जरूरत होगी। इसके लिए अभी से तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन


बैठक में कमिश्नर गौरव दयाल ने घाटों के समीप जगह-जगह नदी के छिछले होने के कारण खुदाई के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर उन्होंने सर्वे कराकर जरूरत के मुताबिक कार्रवाई के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। बैठक में डीएम नितीश कुमार, एडीए उपाध्यक्ष विशाल सिंह, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार द्विवेदी, संभागीय परिवहन अधिकारी ऋतु सिंह, डीडी पर्यटन सहित संबंधित अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed