{"_id":"63b02418edba0b4a7937e7a2","slug":"two-died-in-an-accident-in-patranga-thana-kshetra-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी, दो की मौत व एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलटी, दो की मौत व एक गंभीर घायल
Sat, 31 Dec 2022 05:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:29 PM IST
सार
पटरंगा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के सिधौली गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी कि सामने अधिक कोहरा होने के कारण गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिए गए हैं। घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
पटरंगा थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।