फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two died in a car accident in Baba Bazar Thana kshetra in Ayodhya.

Ayodhya: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से मां-बेटे की मौत, चार घायल

Sat, 10 Dec 2022 02:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, पटरंगा (अयोध्या)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटरंगा (अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Dec 2022 02:36 PM IST
सार

अयोध्या जिले बाबा बाजार थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में एक मां व बेटे की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in a car accident in Baba Bazar Thana kshetra in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया और मौके पर सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया। कार सवार सभी लोग इसी थाना क्षेत्र के सुनबा गांव की बरात में गए थे। वहीं से वापस अपने गांव कोठी थाना क्षेत्र के बाजपुर जनपद बाराबंकी जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मामला बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कामाख्या धाम व बाबा बाजार मार्ग पर बदलेपुर गांव के पास का है। शुक्रवार रात लगभग 12:00 बजे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार आ रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना की जानकारी जब बाबा बाजार पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेता अनुराग भदौरिया की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, परिवार ने लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिंपल यादव की जीत पर अपर्णा ने जताई खुशी, भाभी जी के लिए ट्वीट कर दिया ये संदेश


मौके पर पहुंचे बाबा बाजार थाना इंचार्ज मनोज कुमार ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। वहां पर पहुंचते ही कार में सवार सोनू सिंह (12) एवं उनकी माता गीता सिंह (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य लोग जिसमें श्रद्धा सिंह (28) अर्पित सिंह (26) भुप्पू सिंह (35) एवं अभय सिंह घायल हो गए हैं। यह सभी बाराबंकी जनपद के थाना कोठी के बाजपुर गांव निवासी हैं। सभी लोग बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सुनबा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे जहां से अपने घर जाते वक्त रास्ते में रात को इस हादसे के शिकार हो गए।

इस संबंध में बाबा बाजार थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही हम सभी मौके पर पहुंच गए थे और सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवा दिया गया था। जहां से गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल मां और बेटे की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed