फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two CHCs in the district will be made Kovid Hospital

जिले की दो सीएचसी को बनाया जाएगा कोविड अस्पताल

Sat, 01 May 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two CHCs in the district will be made Kovid Hospital
-सीएचसी मया व रुदौली में 50-50 बेड के अस्पताल बनाने की तैयारी
विज्ञापन

अयोध्या। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भविष्य में ग्रामीण स्तर पर इलाज के लिए दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के निर्देश के बाद विपरीत दिशाओं की दो सीएचसी का चयन करके उनमें 50-50 बेड का अस्पताल बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया गया है।
जिले में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के अलावा जिला महिला अस्पताल में 28 बेड का कोविड अस्पताल शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों की भर्ती व उपचार भी शुरू किया गया है। इन दिनों कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में काफी तेज नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। कई गांवों भी संक्रमण सामुदायिक स्तर पर पहुंच गया है। भविष्य में गंभीर होती जा रही स्थिति के नियंत्रण के लिए अब दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोरोना मरीजों के उपचार में प्रयोग करने की कवायद शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन की ओर से जारी किए गए निर्देशानुसार जिले में दो विपरीत दिशाओं में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड अस्पताल बनाया जाना है। इसके लिए अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली का चयन किया गया है। इन अस्पतालों में 50-50 बेड के कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। इसी के अनुसार यहां तैयारियां भी की जा रही हैं। इन अस्पतालों में कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने के लिए चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ संसाधन व सुविधाएं बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी मकसद से शासन के निर्देश पर दो सीएचसी पर भी 50-50 बेड के कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। मैनपावर व सुविधाएं बढ़ाने के बाद उन्हें भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed