{"_id":"61956007218d7708837a98bc","slug":"two-bike-riders-killed-in-suv-collision-faizabad-news-lko604924394","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। थाना महाराजगंज के अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे पर बरईपारा गांव के पास बाजार से सामान लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक व बुजुर्ग को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया।
हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र महराजगंज के मितईजोत निवासी राम मूरत तिवारी (68) का मकान निर्माणाधीन है। जिसके लिए कुछ सामान लेकर वह मया बाजार से कारपेंटर का काम करने वाले फूलपुर अम्बेडकरनगर निवासी मोहम्मद इरफान (20) पुत्र जमील को बाइक पर बिठा कर जा रहे था।
अयोध्या-अंबेडकरनगर हाईवे पर बरईपारा के निकट सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे तथा बाइक बोलेरो के नीचे आ गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल राम मूरत व इरफान को लोगों ने सीएससी मया बाजार पहुंचाया। जहां अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने काफी मशक्कत कर आवागमन को बहाल कराया।
थाना प्रभारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया की परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।