{"_id":"634c4a7d444c38415d1bc450","slug":"two-arrested-who-came-to-take-the-exam-in-the-name-of-another-faizabad-news-lko653183295","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल से और दूसरे आरोपी को सहादतगंज से दबोचा है।
कैंट पुलिस ने दोनों के खिलाफ स्कूल प्रबंधन की ओर से केस दर्ज कर उनका चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान मनेंद्र सिंह नामक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र लेकर दोपहर 02:45 बजे एक युवक ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के अंदर प्रवेश किया।
गेट पर फोटो मिलान के दौरान संदिग्ध लगने पर स्कूल प्रबंधन ने उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना सही आधार कार्ड दिखाया।
जिसमें उसका नाम श्याम कुमार यादव निवासी जोगिया मधुबनी बिहार अंकित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार श्याम कुमार यादव से पूछताछ में जानकारी मिली कि उसका एक और साथी भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया है।
विज्ञापन
इस पर उसकी निशानदेही पर उसके साथी संतोष कुमार निवासी गोदियारी वार्ड नंबर सात, कमलाबारी, जीनगर मधुबनी बिहार को भी रविवार दोपहर सहादतगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक ओएमआर उत्तर पत्रक, प्रश्न पुस्तिका, प्रवेश पत्र, कूटरचित आधार कार्ड, दो मोबाइल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ स्कूल प्रबंधन की ओर से केस दर्ज कराया गया है। दोनों ने कहां और कितने में सौदा किया था, उनके साथ और कौन-कौन लोग हैं, आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है।