फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck driver's negligence became tense

ट्रक चालक की लापरवाही बन गई काल

Tue, 14 Mar 2017 11:10 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck driver's negligence became tense
घायलों का हाल जानते एसएसपी अनंत देव। - फोटो : अमर उजाला
किसी ने सोचा नहीं था कि सुबह अयोध्या दर्शन-पूजन को खुशी-खुशी निकली भट्ठा मजदूरों की टोली का काल से सामना होगा। एक ट्रक चालक की जरा सी लापरवाही ने पल भर में जीप सवार श्रद्धालुओं की खुशी को मातम में बदल दिया। जिला अस्पताल में चीख-पुकार से कोहराम मचा रहा, प्रशासन ने सभी डॉक्टरों को ऑन कॉल ड्यूटी पर बुलाकर घायलों की जानें बचाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। 
विज्ञापन


घायल ज्वाला प्रसाद ने बताया कि सभी छत्तीसगढ़ के विलासपुर जिला अंतर्गत तुंग गांव थानाक्षेत्र के सेरेकेत गांव निवासी हैं। सुल्तानपुर जिले के थाना कुड़वार अंतर्गत राजापुर गांव मजरे हसनपुर स्थित मुस्कान ईंट-भट्ठा पर काम करते हैं। हम मजदूरों ने एक जीप तय की।
विज्ञापन


कुल 22 महिला-पुरुष और बच्चे सवार होकर अयोध्या में बुढ़वा मंगल पर सरयू स्नान और दर्शन करने निकले। पूरा दिन खुशी से बीता, दर्शन-पूजन हुए। फिर गाते-बजाते भट्ठे के लिए रवाना हुए। किसी ने सोचा नहीं था कि पल भर में हमारी खुशी को नजर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुभाष कुमार ने बताया कि अचानक सामने से आ रहे खाली ट्रक ने टक्कर मार दी। कुछ लोग दूर छिटक गए, जबकि जीप में कई लोग पिस गए। मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। किसी तरह पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से जीप में फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया। कंट्रोल को फोन करते ही डायल100 की टीम सबसे पहले पहुंची, इसके बाद पुलिस पहुंची। सभी को दो एंबुलेंसों से जिला अस्पताल भेजा गया।


घायलों में 8 लोगों की हालत चिंताजनक बनीं हुई है। इसमें अंशिका पुत्री ज्वाला प्रसाद (6), मो. कलीम पुत्र मो. सलीम (25), नेतराम पुत्र हेमसिंह (21), सीनू पुत्र अमरनाथ (2), किरन पत्नी विजय (21),चेतन पंडित पुत्र लक्ष्मन (30), चित्रलेखा पत्नी सुभाष (21), विष्णु सिंह पुत्र श्रीकेश सिंह (12), शत्रुहन कुमार पुत्र घुरौलीराम (29) शामिल हैं। भट्ठा मजदूरों ने बताया कि उनका मालिक आ रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे डीएम विवेक, एसएसपी अनंतदेव समेत तमाम अफसरों ने मेडिकल टीम के साथ इंतजाम कराया है। एसएसपी का कहना है कि दवा-इलाज में कोई दिक्कतें नहीं आएगी। प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed