{"_id":"6352e1204afbd6547a7e7518","slug":"tributes-paid-to-martyrs-on-memorial-day-faizabad-news-lko653953385","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 63वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप नवीन मंडी व रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता का गुणगान किया।
शुक्रवार को 63वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट छोटेलाल ने बताया कि 30 अक्तूबर, 1959 को लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने सीआरपीएफ पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले को उस क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने विफल कर दिया था।
इस दौरान सीआरपीएफ के दस जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी सरकार राजारमन, उप कमांडेंट अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार, सहायक कमांडेंट नीरज कुमार, पंकज राय, विनय कुमार सिंह, रामनिवास चौहान व चिकित्सा अधिकारी सुदेशना देव वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एडीजी जोन ब्रजभूषण, एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी सिटी मधुबन सिंह, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह समेत अन्य ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।