फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   tree and poll fel down, road block

आंधी-पानी में गिरे पेड़ व खंभे, रोड जाम

Wed, 17 May 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 17 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
tree and poll fel down, road block
जिले में बुधवार सुबह पौने दस बजे और शाम सवा पांच बजे के करीब बदली के साथ आयी तेज आंधी से अचानक मौसम बदल गया। रायबरेली रोड पर दो जगह पेड़  व बिजली खंभे गिरने से मार्ग जाम हो गया।
विज्ञापन


शहर समेत देहात में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देर शाम तक इसे हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश हुई। उधर, शाम को आंधी के साथ तेज बौछारें पड़ने से उमस व गर्मी से राहत मिली। किसानों ने भी बारिश से फायदे गिनाएं हैं। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह अचानक आयी तेज आंधी से चारों ओर धूल का गुबार उड़ता रहा। आंधी आने से पूर्व ही बिजली कट गयी। दिन भर की हल्की-घनी बदली और तेज पुरवा हवा से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को एक बार फिर तेज आंधी आयी तो बिजली गुल हो गयी। घरों के ऊपर रखे टिन घड़घड़ाते रहे। घरों के दरवाजे धड़ाम-धड़ाम की आवाज के साथ बंद होते और खुलते रहे। कुछ मिनटों के लिए तेज बौछारें गिरीं तो सड़कों पर पानी बह चला।

बिजली गुल होने को लेकर देहात  इलाकों में कई जगह पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढे जा रहे हैं। रायबरेली रोड पर मऊ शिवाला स्थित पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर पेड़ गिर गया। इसके यातायात ठप हो गया है।

इसी मार्ग पर प्रभातनगर के पास एक ढाबे के सामने हाइटेंशन तार का पोल धराशाई हो गया। मया बजार में बारिश से बिजली ठप हो गई है। भीटी रोड, दलपत रोड पर जलभराव हो गया है। इलाके में बिजली ठप है। 

उधर, बारिश से किसानों की बल्ले-बल्ले रही। खेतों से कटकर गेहूं घरों तक पहुंचने से कहीं नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं क्रय केंद्रों पर मौसम को देखते हुए बरसाती से बोरे ढँके जाने से नुकसान न होने की बात कही गई है।

गन्ना की फसल को काफी फायदा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार, जिले में कई स्थानों पर आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई है। इससे लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली है। उड़ती धूल शांत हो गयी है। इससे किसानों को भी आंशिक लाभ मिला है।


मौसम विभाग का कहना था कि गरज-चमक, आंधी और बूंदाबांदी का दौर गुरुवार की सुबह तक समाप्त हो जायेगा। तेज पुरवा हवा चलने और बदली रहने से लोगों को गर्मी-धूप से राहत मिल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed