{"_id":"63fe4ec589dc142bad0c2204","slug":"traveling-in-trains-is-difficult-no-room-in-some-and-waiting-of-some-beyond-300-faizabad-news-c-13-1-108223-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रेनों में सफर मुश्किल, कुछ में नो रूम तो कुछ की वेटिंग 300 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रेनों में सफर मुश्किल, कुछ में नो रूम तो कुछ की वेटिंग 300 के पार
Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। होली पर ट्रेनों में सफर करना बहुत कठिन होगा। विशेषकर बाहर नौकरी करने वाले जो लोग त्योहार अपने घर मनाना चाहते हैं, अगर उन्होंने पहले आरक्षण नहीं कराया है तो उनका घर पहुंचना बहुत मुश्किल होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात से यूपी, बिहार आने वाली ट्रेनों में 7 मार्च तक नो रूम की स्थिति है। कुछ में वेटिंग 300 के पार चल रही है।
हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है, उनमें हालत यह है कि आरक्षण खुलते ही सीटें फुल हो जा रही हैं। ऐसे में अब जिन लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल सका है, वे अब तत्काल टिकट अथवा स्पेशल ट्रेन के इंतजार में हैं।
ट्रेनों में लंबी वेटिंग दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों के साथ जाने वाले लोगों को आ रही है।
विज्ञापन
हालत ये है कि लुधियाना से प्रतिदिन अयोध्या होकर धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस में होली तक नो रूम की स्थिति है। दिल्ली से अयोध्या होकर आजमगढ़ जाने वाले कैफियात एक्सप्रेस में वेटिँग 300 के करीब है। अहमदाबाद से अयोध्या होकर वाराणसी जाने वाली साबरमती ट्रेन में भी वेटिंग 300 पार हो चुकी है।
इसके अलावा अयोध्या होकर आने जाने वाली साप्ताहिक ट्रेनों में टाटा-अमृतसर सुपरफास्ट, कामाख्या-जयपुर, किशनगंज-अजमेर, मुंबई-अयोध्या कैंट, अयोध्या कैंट-दिल्ली, गुवाहाटी-ओखा, मालदा टाउन-दिल्ली, पटना-कोटा समेत अन्य ट्रेनों में वेटिंग लंबी होती जा रही है।
हाल यह है कि स्थानीय लोग बाहर से अपने परिवारीजनों के टिकट के लिए तत्काल टिकट के लिए लाइनों में लग रहे हैं, तो कुछ ई-टिकट के लिए साइबर कैफे व दलालों के भी चक्कर लगा रहे हैं।
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, साथ ही कोच भी बढ़ाए जा रहे हैं। अयोध्या रेलमार्ग पर दोहरीकरण कार्य के चलते मार्ग बाधित है। गोंडा-बस्ती-गोरखपुर मार्ग से करीब आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।