{"_id":"622269e707ed4014976807b9","slug":"training-given-to-personnel-engaged-in-counting-of-votes-faizabad-news-lko62040614","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में लगे कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में लगे कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
अयोध्या। कमिश्नर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मतगणना से जुड़े कर्मचारियों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। दूसरा प्रशिक्षण 09 मार्च को दिया जाएगा। 10 मार्च को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के वोटों को गिना जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया जाएगा। मतगणना के कार्य को त्रुटिविहीन व पारदर्शिता के साथ सभी मतगणना में लगे कर्मचारियों के सहयोग से पूर्ण कराया जाएगा।
कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम में सभी को जानकारी प्रदान की जाएगी कि किस तरह से मतगणना दिवस के दिन कार्य सम्पादित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से प्रारम्भ होगी।
विज्ञापन
सभी कर्मचारी सुबह सात बजे तक मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज में अपनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिटर्निंग अफसर को अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद टेबल संख्या रिटर्निंग अफसर द्वारा आवंटित की जाएगी।
सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक अनिता यादव ने बताया कि 95 मतगणना पर्यवेक्षक व 95 मतगणना सहायक की प्रथम पाली में और 95 माइक्रो ऑब्जर्वर की द्वितीय पाली में प्रशिक्षित किया गया। दूसरा प्रशिक्षण 09 मार्च को प्रदान किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान मतगणना पर्यवेक्षक व मतगणना सहायक को बताया कि प्रत्येक चक्र में टेबल पर कौन-कौन से बूथ की कंट्रोल यूनिट आनी है, इसकी सूची प्रति टेबल पर उपलब्ध रहेगी।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी टेबल पर कंट्रोल यूनिट को लेकर आएगा तो कंट्रोल यूनिट के कैरीकेश पर लगे बूथ के टैग को देख बूथ का मिलान रिटर्निंग अफसर द्वारा दी गई बूथ लिस्ट से करना है।
कैरीकेश पर बंधे मतपत्र लेखा को खोलकर मशीन की संख्या एवं लिखे हुए मतों को मतगणना अभिकर्ताओं को बताना है। इसके बाद कैरीकेश पर बंधे टैग को दिखाकर अभिकर्ताओं की सहमति के बाद सीयू को बॉक्स से बाहर निकालना है।
सीयू के निचले हिस्से पर लगी ग्रीन पेपर सील का नंबर व ग्रीन पेपर सील अभिकर्ताओं को दिखानी है। अभिकर्ता सहमत हैं तो पेपर सील को चाकू से काटना है।
सीयू को पीछे से ऑन करना है और सभी डिस्प्ले समाप्त होने के बाद रिजल्ट सेक्शन खोलकर रिजल्ट बटन दबाना है। उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण में बताया कि टेबल पर प्रारूप-17 भाग-2 की दो प्रतियों प्रत्येक बूथ हेतु, गणना तालिका जिस पर बूथवार आवंटित कंट्रोल यूनिट का नंबर होगा।
बालपेन नीला रंग व कार्बन पेपर वितरित किया जाएगा। प्रत्येक चक्र में टेबल पर कौन-कौन से बूथ की कंट्रोल यूनिट आनी वह प्रति टेबल पर उपलब्ध रहेगी।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी टेबल पर कंट्रोल यूनिट को लेकर आयेगा तो कंट्रोल यूनिट के कैरीकेश पर लगे बूथ के टैग को देख बूथ का मिलान रिटर्निंग अफसर से दी गई बूथ लिस्ट से करना है, सीयू में लगी सीलों की जाँच करना।
इसके बाद दिए गए निर्धारित प्रारूप पर टेबल संख्या, चक्र संख्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम, कंट्रोल यूनिट की संख्या व बूथ की संख्या व नाम भरनी है।
इसके बाद प्रारूप के कॉलम-2 में सीयू से प्राप्त प्रत्याशीवार एवं नोटा के मतों को भरना है। निर्धारित प्रारूप की दो प्रतियों में भरना है। उसके बाद निर्धारित प्रारूप की दोनों प्रतियों पर हस्ताक्षर कर एक मूल प्रति प्रेक्षक के पास जायेगी और एक कार्बन प्रति स्वयं के पास सुरक्षित रखी जाएगी।