{"_id":"637925ac9909c92d7804ee79","slug":"train-runs-with-fogg-device-in-upcoming-winter-faizabad-news-lko657976131","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग डिवाइसों के सहारे चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग डिवाइसों के सहारे चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
अयोध्या-सलालरपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने पर ट्रेनों के संचालन को लेकर रेल महकमा कमियों को दूर करने के साथ ही पटरियों को दुरुस्त करने में जुटा है। ट्रेन चालकों को लॉबी की ओर से फॉग डिवाइसें उपलब्ध की जा रही हैं। लेकिन मैन पॉवर की कमी होने से पटाखे को पटरियों में नहीं लगाया जाएगा।
कोहरे में रेलयात्रा को सुरक्षित रखने के लिए उत्तर रेलवे ने रेलवे इंजनों पर फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया है। कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ने विशेष अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। इसमें संबंधित विभाग इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिकी, परिचालन व संरक्षा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में संरक्षित रेल संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
कोहरे से प्रभावित सभी स्टेशनों पर विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट के उपयोग से स्टेशन पर दृश्यता को जांचा जाता है। इसके साथ ही घने कोहरे वाले रेलखंडों में चलने वाली समस्त रेल सेवाओं के लोको पायलेट को फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
इसे इंजन पर लगाया जाता है। यह डिवाइस ऑन होने के बाद जीपीएस प्रणाली द्वारा उस खंड में स्थित सभी सिग्नल की दूरी के बारे में लोको पायलट को पूर्व में ही अवगत कराती रहती है। जिससे लोको पायलेट अपनी गाड़ी की स्पीड की नियंत्रित कर सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
इसके अलावा कम तापमान के दौरान रेल, वेल्डिंग फेलियर की पहचान कर उनको रिपेयर किया जा रहा है। फिश प्लेटों का अनुरक्षण, ट्रैक रिन्यूअल जैसे काम पूरे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कोहरे वाले रेलखंड के स्टेशनों, समपार फाटकों एवं पूर्व चिह्नित जगहों पर डेटोनेटर (पटाखे) की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
लेकिन इन्हें लगाने में मौन पॉवर की कमी आड़े आ रही है। स्टेशन अधीक्षक गोसाईगंज महेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि कोहरे को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम रेल द्वारा किए जा रहे हैं। रेल इंजनों पर फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाए जा रहे हैं। साथ ही पटरियों को दुरूस्त किया जा रहा है।
पद्मावत का इंजन फेल, 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन
दिल्ली से अयोध्या कैंट आ रही फैजाबाद-दिल्ली (पद्मावत एक्सप्रेस) ट्रेन का इंजन शनिवार को सलारपुर रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इसके चलते करीब 45 मिनट ट्रेन डिरेल रही। स्टेशन अधीक्षक सलारपुर मुन्नी लाल ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेेस का इंजन सुबह 7:45 खराब हो गया, जिससे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो गई। इसकी सूचना अयोध्या कैंट स्टेशन पर दी गई। बताया कि करीब 8:30 आए इंजन से ट्रेन अयोध्या कैंट गई। संवाद