फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Train

1600 श्रमिकों को लेकर जालंधर से अयोध्या पहुंची श्रमिक स्पेशल

Tue, 19 May 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Train
फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पंजाब के जालंधर से लगभग 16 सौ प्रवासी श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल फैजाबाद जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दूसरे जिलों को जाने वाली पांच ट्रेनों से भी लगभग डेढ़ हजार प्रवासी श्रमिक यहां उतरें। सभी को लंच पैकेट के साथ पानी की बोतलें दी गईं। थर्मल स्क्रीनिंग और नाम पते नोट किए जाने के साथ बसों से उनके जिलों को भेजा गया।
विज्ञापन

फैजाबाद स्टेशन के लिए मंगलवार को चार रूटीन ट्रेने है। इधर से होकर जाने वाली कुल 11 ट्रेने बताई गई है। इनमें से रुटीन की जालंधर से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन लगभग ढाई बजे पहुंची। इस पर लगभग 1630 प्रवासी श्रमिक सवार थे। प्रशासन और पुलिस के अफसरों की मौजूदगी में सभी को लंच पैकेट के साथ पानी की बोतलें प्रदान की गई। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इन्हें उतारा गया। फिर काउंटरों पर नाम पते नोट करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद रोडवेज बसों से उनके जनपद भेजा गया।
विज्ञापन

इस रूट से होकर जाने वाली 11 में से पांच अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी गुजरी। औसतन प्रति ट्रेन ढाई से पांच सौ श्रमिक इन ट्रेनों से उतरे। इन्हें भी जांच-पड़ताल, लिखापढ़ी के बाद संबंधित जिलों के लिए रोडवेज बसों से भेजा गया। जिले की तहसीलों के लिए भी रोडवेज बसों से श्रमिकों को रवाना किया गया। तीन रूटीन और छह इधर से होकर जाने वाली ट्रेनें अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed