फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   traffic system

Ayodhya News: आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Sat, 08 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 08 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
traffic system
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आगमन के चलते रविवार को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक अयोध्या शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सीओ यातायात प्रमोद यादव ने बताया कि यह डायवर्जन आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन

इस तरह बदला रहेगा यातायात
-शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश गुप्ता होटल से पूरी तरह वर्जित रहेगा। महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा से साकेत पेट्रोल पंप तक ही वाहन जाएंगे। उसी रास्ते अयोध्या शहर ही तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

-गोंडा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को लकड़मंडी चौराहा से हाइवे पर लोलपुर बस्ती की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।
-सभी प्रकार के वाहन दुर्गागंज माझा बैरियर से लकड़मंडी तिराहा की तरफ डायवर्ट किये जाएंगे।
-गैर जनपदों से आने वाले सभी वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आएंगे।
-हनुमानगुफा बैरियर से नयाघाट की तरफ वाहन का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
-दीनबन्धु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
-रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
-टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल रेलवे स्टेशन की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed