फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traffic police did route diversion regarding Maniparvat fair, made temporary parking

मणिपर्वत मेले को लेकर यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, बनाई अस्थाई पार्किंग

Wed, 11 Aug 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traffic police did route diversion regarding Maniparvat fair, made temporary parking
अयोध्या। अयोध्या का ऐतिहासिक सावन मेला बुधवार से प्रारंभ होगा। अयोध्या धाम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु शासन द्वारा जारी कोविड़ 19 से बचाव के निर्देशों का पालन करेंगे व बिना मास्क श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए है। इसको लेकर एडवायजरी भी जारी की गई। यातायात निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

अयोध्या में प्रवेश पर यह होंगे प्रतिबंध
-लंगड़वीर चौराहे से मणिपर्वत की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-असिफबाग चौराहे से विद्याकुंड तिराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-विद्याकुंड तिराहे से मणिपर्वत कि तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-फैजाबाद शहर की तरफ से अयोध्या आने वाले कॉमर्शियल वाहन, आटो विक्रम का गुप्ता होटल से अयोध्या प्रवेश वर्जित। यह वाहन महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दिनबन्धु अस्पताल तिराहा, हनुमानगुफा होते हुए नयाघाट तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोवरा होते हुए जाएंगे।
- फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले चार पहिया वाहन क्रॉसिंग-3 तक ही आ सकेंगे।
- फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले दो पहिया वाहन पुराना बस अड्डा तक ही आएंगे।
- गोंडा की तरफ से आने वालेे सभी प्रकार के बड़े वाहनों को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाए।
- श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आएंगे।
- बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पंप बैरियर तक ही आएंगे।
- बंधा तिराहा (नयाघाट) से अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु तिराहा बैरियर से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
12. अयोध्या धाम से फैजाबाद शहर की तरफ जाने वाले वाहन गुप्ता होटल से जाएंगे।
13. नयाघाट से फैजाबाद शहर की तरफ आने वाले आटोे-विक्रम साकेत बैरियर, बालूघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोवरा चौराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे।
श्रद्धालुओं के वाहन यहां होंगे पार्क
-गोंडा की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहन दुर्गागंज माझा बैरियर रोड़ पर एक लेन पर ही पार्क करेगें।
-बस्ती, गोरखपुर एवं लखनऊ की तरफ से आने वाले बड़े वाहन साकेत बैरियर से रामघाट हाल्ट तक बने इंटरलॉकिंग पर ही पार्क किए जाएंगे व चार पहिया, तीन पहिया वाहन रामघाट हाल्ट से रामकथा संग्रहालय तक बने इंटरलॉकिंग पर ही पार्क होंगे।
-फैजाबाद शहर की तरफ से आने वाले वाहन क्रासिंग 3 के सामने खाली स्थान व बिरला धर्मशाला के सामने पुराना बस अड्डा में पार्क होंगे।
-अयोध्या शहर की तरफ से मणिपर्वत मेले में आने वाले वाहनों को लगड़वीर तिराहे पर पार्क किया जाएगा।
-अशिफबाग की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहन को लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed