फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   toppers day today

मेधावियों का आज मिलेगा सम्मान

Thu, 27 Jun 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
toppers day today
अयोध्या। अमर उजाला की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप टेन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को शुक्रवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र व आईजी डॉ.संजीव गुप्त होंगे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज कुमार झा करेंगे।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने संबंधित टॉपर कालेजों के प्रधानाचार्यों से मेधावियों को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से मेधावियों का सम्मान करना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन



पिछले साल भी यह आयोजन हुआ था। इससे मेधावियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि सभी टॉपर विद्यार्थियों से जुड़े सभी कालेजों के प्राचार्य को पत्र भी भेजा गया है। सभी मेधावी समय से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम्मान समारोह में एसएसपी आशीष तिवारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी चौहान व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह मेधावियों को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए मार्गदर्शन करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed