फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today Road will block of vehicles in Ayodhya city

अयोध्या शहर में वाहनों का प्रवेश बंद

Sun, 02 Apr 2017 10:35 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 02 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Today Road will block of vehicles in Ayodhya city
चैत्र रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन की कवायद शुरू कर दी गई है। सोमवार शाम से अयोध्या शहर में वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। अष्टमी-नवमी से एकादशी स्नान तक मेला क्षेत्र में भारी भीड़ के मद्देनजर यह कवायद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे के मुताबिक सोमवार शाम से गोंडा की ओर से भारी/चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर अयोध्या आने वाले वाहनों को लकड़मंडी दुर्गागंज मांझा में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन


गुजरने वाले वाहनों को हाईवे बाईपास से गुजारा जाएगा। बस्ती/गोरखपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन हाईवे पुल से साकेत पेट्रोल पंप तक, दो पहिया/तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप के पास से रेलवे ब्रिज तक, अंबेडकरनगर से आने वाले भारी/चार पहिया वाहन बालू घाट बरेहटा तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो व तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप/रामघाट तक आ सकेंगे। सुल्तानपुर/रायबरेली/लखनऊ मार्ग से आने वाले भारी/चार पहिया वाहन बालूघाट बरेहटा/जय पेट्रोल पंप/बूथ नंबर चार तक आ सकेंगे। दो पहिया/तीन पहिया वाहन साकेत पेट्रोल पंप तक आएंगे।

शहर क्षेत्र फैजाबाद से आने वाले भारी वाहन रानोपाली क्रॉसिंग तक, चार पहिया वाहन टेढ़ीबाजार चौराहे तक और दो व तीन पहिया वाहन श्रीराम अस्पताल तक ही प्रवेश दिया जाएगा। हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों को गोंडा से फैजाबाद वाया लकड़मंडी तिराहा-लोलपुर से हाईवे, लखनऊ/सुल्तानपुर/रायबरेली मार्ग की ओर से गोंडा/गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को बालूघाट बरेहटा फोरलेन, अंबेडकरनगर मार्ग की ओर से गोंडा, बस्ती, गोरखपुर की ओर आने वाहनों को बूथ नंबर चार से हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

शहर फैजाबाद की ओर से गोंडा/बस्ती/गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को गुप्ता होटल चौराहे से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से बूथ नंबर चार से हाईवे की ओर डायवर्ज किया जाएगा। गोंडा/बस्ती/गोरखपुर मार्ग से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों और रायबरेली/लखनऊ/सुल्तानपुर/अंबेडकरनगर की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन हाईवे का ही प्रयोग करेंगे।


सरकारी वाहन व वीआईपी वाहन भी श्रीराम अस्पताल व बंधा तिराहा से आगे हनुमानगढ़ी की ओर नहीं जा पाएंगे। ये वाहन हाईवे होते हुए साकेत पेट्रोल पंप के रास्ते नयाघाट आएंगे। मुख्य पर्व पांच अप्रैल को सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे। मीडिया का भी बिना परिचय पत्र व वाहन पास के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed