फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   today advocates files the istagasa against DM

डीएम के खिलाफ वकील आज दायर करेंगे इस्तगासा

Thu, 11 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 11 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
today advocates files the istagasa against DM
अधिवक्ता से बदसलूकी के मामले में वकीलों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के खिलाफ पीड़ित अधिवक्ता सीजेएम कोर्ट में मानहानि का इस्तगासा दायर करेंगे। मानहानि के मामले में क्षतिपूर्ति वसूलने के लिए डीएम को नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन


इसमें पांच लाख की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। साथ ही बार की बैठक में वकीलों ने तय किया कि 22 अगस्त तक डीएम का स्थानांतरण न होने पर उन्हें कार्यालय में नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन

डीएम के ट्रांसफर के लिए बार संघ अध्यक्ष संजीव दूबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल, मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से मिलेगा।

डीएम किंजल सिंह पर उनके कार्यालय में एक वादकारी की तरफ से अपनी बात रखने गए अधिवक्ता को थप्पड़ मारने की धमकी देने का आरोप है। वकील इस मुद्दे पर कई दिन से आंदोलित हैं। गुरुवार को मामले में बार की बैठक बुलाई गई थी। इसमें वकीलों ने आंदोलन को और तेज करने का तर्क दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे चली बैठक में कई फैसले लिए गए। बार अध्यक्ष संजीव दूबे ने बताया कि डीएम को चारों तरफ से घेरने की योजना के तहत वकील उनके खिलाफ मानहानि का दीवानी और आपराधिक वाद भी दायर करेंगे।


उन्होंने बताया कि फौजदारी वाद का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इसे 12 अगस्त को सीजेएम कोर्ट में दायर किया जाएगा। उधर मामलेे में डीएम से बात करने की कोशिश की गई, पर उनका पक्ष नहीं मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed