फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   three secratery suspended

लापरवाही के आरोप में तीन ग्राम सचिव निलंबित

Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
three secratery suspended
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने लापरवाही के आरोप में तीन ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया है। बार-बार निर्देशों के बावजूद इनके कार्य में सुधार नहीं आया था। सीडीओ की समीक्षा में यह बात सामने आने के बाद इन्हें निलंबित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा कर्मचारीवार की। इसमें कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हैरिंग्टनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद सिंह, मवई विकासखंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी विकास रावत और हैरिंग्टनगंज ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मो. हुसैन फारूकी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

निलंबित ग्राम सचिवों को अलग-अलग विकासखंडों से संबद्ध कर दिया गया है। इनकी जांच खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। सीडीओ कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र से कूड़ा जलवाने वाली प्रधानाचार्य सस्पेंड
बड़ागांव। सोहावल शिक्षा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठेऊगा के मजरे मिश्रौली स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन कुमारी को दायित्व के प्रति घोर लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया गया है।
बीते दो माह पूर्व मिश्रौली गांव निवासी राकेश रावत का कक्षा पांच का छात्र कुनाल रावत स्कूल आया था। स्कूल परिसर में पड़े कूड़े के ढेर को माचिस से जलाने लगा, इसी बीच कूड़े के ढेर से ब्लास्ट होने पर उसके एक हाथ की दो उंगली चोटहिल हो गई व दूसरा हाथ भी घायल हो गया।
छात्र के पिता राकेश रावत का आरोप है कि प्रधानाचार्य कंचन ने माचिस देकर कूड़े को जलाने के लिए कहा था, जिससे बाद यह घटना हुई। मामले की शिकायत बीईओ, थाना प्रभारी सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर छात्र के पिता ने न्यायालय की शरण लिया।

बीईओ सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य कंचन कुमारी स्कूल के समय में परिसर में अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वाह न कर पाने के कारण निलंबित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed