फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three places in the city, ascend Kanha

नगर में तीस जगहोें पर विराजेंगे कान्हा

Mon, 22 Aug 2016 10:48 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three places in the city, ascend Kanha
फैजाबाद में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मूर्ति को अंतिम रुप देता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
नगर में करीब तीस स्थानों पर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा की मूर्तियों को स्थापित किये जाने की तैयारी है। इन स्थानों पर पंडालों का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। लिम्का फैक्ट्री के निकट बाईपास, लालबाग और देवकाली जैसे इलाकों में मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोलकाता के कारीगर राधा-कृष्ण की मूर्तियां बनाने में जुटे हैं। नगर क्षेत्र में तमाम लोग अपने घरों में श्रीकृष्ण-राधा की झांकियां सजाएंगे। सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के खाटू श्याम श्याम दरबार और पुलिस लाइन में बड़े कार्यक्रम की तैयारी है। पुलिस लाइन में बाहर के कलाकार धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन


सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास कहते हैं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की पूरी तैयारी है। खाटू श्याम दरबार की रंगाई पुताई और साफ सफाई का काम चल रहा है। कहा, गुरुवार/शुक्रवार की मध्यरात्रि जुड़वा नगरों सहित समूचे जिले में लोगों की धार्मिक आस्था और उत्साह चरम पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों-पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रीकृष्ण का जन्म होने से पहले महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग जमी टोलियां गीतों से हर किसी को भक्ति रस में सराबोर करती रहेंगी। मध्य रात्रि भगवान का जन्म होते ही नगरों में पटाखे फूटेंगे। भगवान की आरती उतारी जायेगी और प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed