{"_id":"57d1aede4f1c1b96793171e1","slug":"three-more-patients-were-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित तीन और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित तीन और मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में गुरुवार को डेंगू बुखार से पीड़ित तीन और मरीज मिले हैं। यहां अब तक जांच में आधा दर्जन मरीजों में डेंगू बुखार पाए जाने की पुष्टि हो चुकी हैं। इनमें दो मरीज अंबेडकरनगर और एक गोंडा जिले का भी है। जबकि तीन मरीज फैजाबाद जिले में पाए गए हैं।
जिला अस्पताल के रिजर्व वार्ड में दो मरीज अभी भी भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट सीएमओ को मुहैया करा दी है। सीएमओ ने भी गोंडा और अंबेडकरनगर जिलों के सीएमओ को सूचना भेज दी है।
जिला अस्पताल की जांच में तीन मरीजों को और डेंगू वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई हैं। अंबेडकरनगर जिले के टांडा के रहने वाले मो. इदरीश की 20 वर्षीय पुत्री सोनम और पत्नी शायबा खातून को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शायबा को बुधवार की सायं साढ़े पांच बजे ब्लड सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
जांच में डेंगू वायरस से पीड़ित पाई गई है। इसके पूर्व इनकी पुत्री सोनम को एक दिन पूर्व ही डेंगू वायरस पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। विकास खंड बीकापुर के तोरोमाफी निवासी नीतीश मौर्य (19) को बुधवार की सायं जिला अस्पताल के रिजर्व वार्ड में भर्ती किया गया है। जांच में नीतीश को भी डेंगू बुखार से पीड़ित पाया गया है।
इन तीन मरीजों में से शायबा खातून की छुट्टी हो चुकी है। अभी जिला अस्पताल में नीतीश और सोनम का इलाज चल रहा है। इसके पूर्व गोंडा जिले के खरगूपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद (11) पुत्र रामनाथ, अयोध्या के तुलसीबाड़ी निवासी आनंद कुमार और एसबीआई कॉलोनी अमानीगंज अमनमणि त्रिपाठी को जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।