{"_id":"62622127a6f09f2a786751f4","slug":"three-killed-two-critical-accident-occurred-while-returning-from-procession-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: नहर में कार गिरने से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, बरात से लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: नहर में कार गिरने से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, बरात से लौटते वक्त हुआ हादसा
Fri, 22 Apr 2022 08:59 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:59 AM IST
सार
गाड़ी को नहर से बाहर निकलवाने का प्रयास चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह ने बताया कि घायल व मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के रंगोली के पास गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे बरात से लौटते समय एक कार नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि कार में विजय पांडे पुत्र (28) अमरनाथ पांडे निवासी बैरमपुर, थाना इब्राहिमपुर, जिला अंबेडकर नगर, अतुल पांडे (25) पुत्र राम शंकर पांडे, रवि शर्मा (23) पुत्र विष्णु शर्मा, श्रवण पांडे (31) पुत्र राजेंद्र प्रसाद पांडे, अरविंद कुमार (42) पुत्र अनिरुद्ध कुमार सवार थे। ये सभी लोग इसी थाना क्षेत्र के पूरे पहलवान बरात में आए थे। बरात से लौट कर अपने घर जा रहे थे कि दर्शन नगर-गंगौली मार्ग पर बड़ी नहर में कार गिर जाने से सभी लोग पानी में डूब गए।
विज्ञापन
जन सहयोग की मदद से मौके से नहर से सभी को निकलवाया गया, जिसमें विजय कुमार पांडे व अरविंद कुमार को बचा लिया गया। जबकि, अतुल पांडे, रवि शर्मा व श्रवण पांडे की मृत्यु हो गई। सभी को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जिसमें विजय पांडे व अरविंद कुमार पांडे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर अधिकारी व एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। गाड़ी को नहर से बाहर निकलवाने का प्रयास चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह ने बताया कि घायल व मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है।
विज्ञापन