{"_id":"582c92cf4f1c1b7b388ff91e","slug":"three-houses-burnt-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से तीन मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से तीन मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
अर्थर ग्रामसभा के मजरे बरौली में मंगलवार शाम शॉर्ट सर्किट से तीन मकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में तीनों घर धू-धू कर जलने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीनों मकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
गांव में मंगलवार रात कृष्ण कुमार के छप्पर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जब तक लोग आग को काबू करने के लिए बाल्टी व पानी की व्यवस्था करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कुछ ही पलों में आग ने राम प्रसाद और रामकली के मकान को भी आगोश में ले लिया।
आग से गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग चाराें ओर फैली गई। सूचना पर दमकल टीम के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि तीनों घरों में रखा राशन, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि लेखपाल को घटनास्थल पर क्षति का आकलन करने के लिए भेजा गया है। पीड़ितों को मदद दिलाई जाएगी।