फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three drowned while taking a bath in Saryu, one died

सरयू स्नान करते तीन डूबे, एक की मौत

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three drowned while taking a bath in Saryu, one died
अयोध्या। लखनऊ से दोस्तों के साथ अयोध्या घूमने आए तीन युवक सरयू स्नान के दौरान डूब गए। इसमें से दो को तो बचा लिया गया लेकिन एक युवक की डूबकर मौत हो गई। डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। घटना रविवार सुबह नदी के कच्चा घाट के पास हुई।
विज्ञापन

सरयू में स्नान करते समय रविवार सुबह 10.15 बजे लखनऊ के तीन युवक नदी में बह गए। नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि डूबे युवकों में से हुसैन का पुरवा विभूति खंड गोमती नगर निवासी अभिषेक यादव(18) की मौत हो गई है।
विज्ञापन

अभिषेक अपने दोस्तों के साथ लखनऊ से अयोध्या घूमने आया था। बचाए गए युवक की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है। तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया था। इसलिए उसके नाम-पते की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम ने डूूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद अपराह्न 3.20 बजे किशोर का शव घटना स्थल से 100 मीटर पूरब बरामद किया गया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed