फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three-day corona curfew implemented, silence on the streets

तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लागू, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three-day corona curfew implemented, silence on the streets
अयोध्या। जिले में शुक्रवार रात 8 बजे से तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अपने वाहनों से गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील करते रहे।
विज्ञापन

इसका असर भी दिखा, सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया। करीब 83 घंटे का यह कोरोना कर्फ्यू मंगलवार सुबह 7 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन

इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब सप्ताह में तीन दिन कोरोना कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होकर मंगलवार सुबह 7 बजे खत्म होगा। जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि इस 83 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है।
इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन व धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह रोक होगी। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सिनेमा हाल, जिम व धार्मिक स्थान भी बंद रहेंगे।
बताया कि शादी समारोह में अधिकतम 50 व्यक्ति व अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, अग्नि, बैंक, विद्युत, जल एवं सिंचाई व आम परिवहन का संचालन होता रहेगा।
आम परिवहन में हाईवे पर मालवाहक वाहन शामिल हैं। जबकि निजी परिवहन व सवार वाहनों के आवागमन पर पूर्णतय प्रतिबंध होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करते हुए आप अपने व अपने परिवार के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
वहीं, एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, शुक्रवार शाम से तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लगने से पहले बाजारों में भीड़ नजर आई, विशेषकर सब्जियों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। लोग तीन दिन की सब्जी खरीदते दिखाई पड़े। राशन, दवा आदि की दुकानों पर लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed