{"_id":"5e78493c8c8e5b95af0494d05b51ce7c","slug":"three-blocks-bdc-1674-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों में बीडीसी के लिए 1674 परचे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों में बीडीसी के लिए 1674 परचे दाखिल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन ब्लॉकों में बीडीसी पदों पर पहले चरण के नामांकन का काम मंगलवार को पूरा हो गया। दो दिनों में कुल 1674 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, इसमें सर्वाधिक अमानीगंज ब्लॉक में दावेदार बनने को लेकर मारामारी रही।
मिल्कीपुर में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों में ताकत दिखाने की होड़ से आचार संहिता तार-तार होती दिखी। मिल्कीपुर में नामांकन के दूसरे दिन पर्चा दाखिल करने के लिए बीडीसी प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ब्लॉक मुख्यालय गेट से जुलूस आने पर आचार संहिता का उल्लंघन देख सुरक्षा कर्मी रोकने पहुंचे। अनुमति देकर प्रत्याशी व प्रस्तावक को ही नामांकन के लिए अंदर भेजा गया।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी कुमार विप्लव ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 297 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सोमवार को यहां 274 लोगों ने पर्चे भरे थे।
हैरिंग्टनगंज में क्षेपं सदस्य पद के लिए मंगलवार को 380 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। हैरिंग्टनगंज में क्षेपं सदस्य के कुल 79 पदों के सापेक्ष अब तक 498 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को कुछ ज्यादा ही गहमागहमी दिखी। उम्मीदवारों को नामांकन स्थल पर जमानत राशि न जमा होने की वजह से दिक्कतें जरूर उठानी पड़ी।
30 सितंबर व एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और तीन अक्टूबर को नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। अमानीगंज में मंगलवार को 505 पर्चे दाखिल किए गए।