{"_id":"773d3ac5c53e64579c4bfd984c0031fc","slug":"thousands-of-young-men-rushed-to-enlist-in-the-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती को दौड़े हजारों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती को दौड़े हजारों युवक
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय भर्ती केंद्र के संयोजन मे शुक्रवार को डोगरा रेजीमेंटल ग्राउंड पर शुरू सात दिवसीय सेना भर्ती रैली में पहले दिन युवकों की भारी भीड़ उमड़ी। भर्ती रैली को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे।
पहले दिन संतकबीरनगर जिले के 4 हजार 463 अभ्यर्थियों ने टोकेन हासिल कर शारीरिक जांच के बाद दौड़ लगाई। इसमें 202 युवकों को सफल घोषित किया गया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
वहीं शनिवार को भर्ती के लिए पड़ोसी जिला अंबेडकरनगर के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड की ओर से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ट्रेडमैन और क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन भराया गया था।
विज्ञापन
इसमें आवेदन करने वाले विभिन्न जिले के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, शारीरिक जांच व मेडिकल के लिए डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ग्राउंड पर शुक्रवार से सेना भर्ती रैली शुरू हुई। पहले दिन संत कबीरनगर के 6 हजार 424 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
भर्ती के लिए गुरुवार शाम से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। शुक्रवार की भोर से ही अभ्यर्थियों की भीड़ डोगरा ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग पर मुख्य डाकघर के आसपास एकत्र होने लगी।
रेजीमेंटल सेंटर में ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग पर पहले सैन्य कर्मियों की ओर से भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे 4 हजार 538 अभ्यर्थियों को टोकेन आवंटित किया गया, फिर शारीरिक परीक्षण व दौड़ प्रक्रिया में शामिल किया गया। इनमें से 202 को सफल घोषित किया गया। ये अभ्यर्थी अब मेडिकल परीक्षण के दौर से गुजरेंगे।