फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   thief

कार चुराते देख गाड़ी मालिक ने पुलिस को किया फोन, दबोचा गया

Sat, 29 Feb 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
thief
पुलिस की गिरफ्त में कार चोरी करने वाले आरोपी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पुलिस की मुस्तैदी से शुक्रवार रात कार चुरा रहा एक युवक हत्थे चढ़ गया। कोतवाली नगर के रायबरेली रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास एक युवक घर के सामने खड़ी कार चुराकर भाग रहा था। इस दौरान कार मालिक की सूचना पर महज तीन मिनट के अंदर पहुंची पीआरवी पुलिस ने चोर को वाहन समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

यूपी-112 के प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे अरुण कुमार निवासी रायबरेली रोड उसरू ने सूचना दी कि उनकी काले रंग की कार को एक युवक गाड़ी का गेट खोलकर स्टार्ट कर रोड की तरफ मोड़ रहा है।
विज्ञापन

उसने बताया कि यह घटना वह अपने घर की बालकनी से देख रहा है। इस सूचना पर पीआरवी-0898 ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन मिनट के अंदर मौके पर पहुंच कर उक्त कार को रायबरेली रोड पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार पर सवार युवक उतरकर भागने लगा। उसे पीआरवी टीम प्रभारी एसआई कमलेश्वर पांडेय, आरक्षी आलोक कुमार बारी व रामशंकर मौर्य ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सचिन यादव निवासी अहिरन का पुरवा सहादतगंज थाना कैंट के रूप में हुई। पीआरवी टीम ने आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed