{"_id":"361fc5f116a7e4ea771e008c3b19ae3d","slug":"the-youth-took-the-race-in-2679-300-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2679 युवाओं ने लगाई दौड़, 300 सफल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2679 युवाओं ने लगाई दौड़, 300 सफल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय भर्ती केंद्र के संयोजन मेें डोगरा रेजीमेंटल ग्राउंड पर आयोजित सात दिवसीय सेना भर्ती मेले के छठवें दिन बुधवार को गृह जनपद फैजाबाद के दो हजार 679 युवाओं ने भर्ती के लिए दौड़ लगाई। भर्ती मेले को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था की गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिले के अभ्यर्थियों में से केवल सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले तीन हजार 782 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण व दौड़ के लिए बुलाया गया था। परीक्षण व दौड़ के बाद तीन सौ अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए चयनित किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को जनपद के शेष युवाओं की दम दिखाने की बारी है। इसी के साथ सात दिवसीय भर्ती मेला संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड की ओर से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ट्रेडमैन तथा क्लर्क/ स्टोरकीपर के लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन भराया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करने वाले विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, शारीरिक जांच व मेडिकल परीक्षण के लिए डोगरा रेजीमेंटल सेंटर ग्राउंड पर शुक्र्रवार से भर्ती मेला शुरू किया गया है।
जनपद के कुल आठ हजार 337 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन किया था, हालांकि सेना भर्ती मेले के छठवें दिन केवल जनरल ड्यूटी सैनिक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले फैजाबाद जनपद के तीन हजार 782 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
बुधवार की भोर डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के बाहर एकत्र अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद इंट्री दी गई। भर्ती ग्राउंड के पहले भर्ती में लगाये गये सैन्य कर्मियों की टीम ने आवेदन फार्म का प्रिंट आउट चेक करने के बाद मौके पर पहुंचे दो हजार 769 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण व दौड़ प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ग्राउंड की ओर रवाना किया।
शारीरिक परीक्षण में नाप-जोख के अलावा जिग-जैग पर वाक, बीम चूमने की कवायद तथा निर्धारित दूरी की दौड़ में शामिल होने के बाद मेडिकल परीक्षण आदि के लिए कुल तीन सौ अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर रोका गया और उनके बायोमीट्रिक पहचान दर्ज की गई। जबकि छांटे गये अभ्यर्थियों को वापस रवाना कर दिया गया।
डोगरा ग्राउंड पर दौड़ के दौरान जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला 20 वर्षीय जय सिंह यादव नामक अभ्यर्थी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके दाहिने घुटने के नीचे चमड़ा फट गया।
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से प्राथमिक उपचार किया और भर्ती में लगे सैन्य कर्मियों ने युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को सैनिक जनरल ड्यूटी को छोड़ विभिन्न पदों के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले जनपद के चार हजार 555 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
क्षेत्रीय सेना भर्ती केंद्र के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि भर्ती के छठवें दिन सैनिक जनरल ड्यूटी पद के लिए आनलाइन पंजीकरण करने वाले फैजाबाद जनपद के तीन हजार 782 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
इसमें से दो हजार 769 ने उपस्थिति दर्ज कराई और शारीरिक परीक्षण व दौड़ के बाद 300 को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए सफल घोषित किया गया है। गुरुवार को शेष पदों के लिए जनपद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।