फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   the youth is dipped in Gomti

नहाते समय युवक गोमती में डूबा

Mon, 03 Apr 2017 11:31 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 03 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
the youth is dipped in Gomti
मवई थाना क्षेत्र के कामख्या भवानी मंदिर पर दर्शन-पूजन करने आया एक युवक सोमवार को स्नान के दौरान गोमती नदी डूब गया। प्रशासन ने गोताखोरों को नदी में उतारा। पर शाम तक डूबे युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के मां कामख्या भवानी मंदिर पर नवरात्र में नौ दिनों तक मेला चलता है। सोमवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अवस्थीपुर गांव से लोग ट्रॉली से मां कामाख्या दर्शन के लिए आये थे। दर्शन के पूर्व सभी मंदिर के निकट स्थित गोमती नदी में स्नान के लिए पहुंच गये।
विज्ञापन


गांव के अतुल व उसका भाई सुशील, मनीष कुमार उर्फ  संतोष व ओम प्रकाश गोमती नदी में नहाने लगे। स्नान के दौरान मनीष कुमार उर्फ संतोष व अतुल नदी में डूबने लगे, तो नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नदी में स्नान कर रहे ओम प्रकाश ने मशक्कत कर मनीष कुमार उर्फ संतोष को बहार निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 18 वर्षीय युवक अतुल गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से अतुल की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मवई थाना प्रभारी जयबीर सिंह यादव ने बताया कि सैदपुर चौकी प्रभारी विनोद सिंह के साथ गोताखोरों को तलाश में लगाया गया। अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed