{"_id":"611bde618ebc3e43111dfac0","slug":"the-young-man-who-was-stealing-the-moorang-was-tied-to-a-tree-and-beaten-faizabad-news-lko591660963","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरंग चोरी कर रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरंग चोरी कर रहे युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन
अयोध्या चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटते लोग। संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के जीवपुर मोड़ के पास मौरंग चोरी करने के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। इससे वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक व व्यवसायी का चालान किया है।
इसका वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची पुलिस चोर व मारपीट करने वाले लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने घायल का इलाज कराकर आरोपी और व्यवसायी दोनों का चालान कर दिया।
पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर भरतकुंड के जीवपुर मोड़ के पास श्याम सुंदर मौर्य की मौरंग की दुकान है। चोरी से टैंपो पर मौरंग लादते श्याम सुंदर ने सोमवार देर रात एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से घायल टैंपो चालक धीरेंद्र प्रताप निवासी मीरा मानिकपुर थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर का मंगलवार सुबह प्राथमिक उपचार कराकर चालान कर दिया।
पुलिस को बिना सूचना दिये टैंपो चालक की पिटाई करने के आरोप में मौरंग व्यवसायी श्याम सुंदर मौर्य सहित तीन का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। टैंपो को कब्जे में लिया गया है।