फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The work of casting one and a half meter high raft will start from the sanctum

गर्भगृह से शुरू होगा डेढ़ मीटर ऊंची राफ्ट की ढलाई का काम

Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The work of casting one and a half meter high raft will start from the sanctum
अयोध्या। राममंदिर की नींव की ढलाई का कार्य पूरा हो गया है। अब इसके ऊपर 1.5 फीट ऊंची रॉफ्ट ढाली जाएगी। इसे 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही तैयार किया जाएगा। ढलाई सिर्फ रात में होगी।
विज्ञापन

रॉफ्ट निर्माण के लिए नींव के ऊपर शटरिंग का कार्य चल रहा है। चार सौ गुणा तीन सौ लंबे-चौड़े क्षेत्रफल में राफ्ट ढलाई की प्रक्रिया अलग-अलग भागों में बांटकर की जाएगी। ढलाई का काम सबसे पहले गर्भगृह की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण पश्चिम से पूरब दिशा की ढाल है। रॉफ्ट की ढलाई आईआईटी के विशेषज्ञों की बताई गई तकनीक पर की जाएगी। इसके लिए दो चिलिंग प्लांट लगे हैं, जिसमें आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर मटीरियल की मिक्सिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि रॉफ्ट ढलाई का मसाला गीला होगा। इसे डालने पर मसाला आसपास क्षेत्र में बहकर फैल जाएगा।
निर्माण के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे और फिर उसमें मसाला भरकर सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य विधिवत एक अक्तूबर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed