फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The voting records of the brokenUP: Governor

इस बार मतदान का रिकाॅर्ड तोड़े यूपी : राज्यपाल

Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
The voting records of the brokenUP: Governor
दीक्षांत समारोह के दौरान बोलते राज्यपाल राम नाईक। - फोटो : अमर उजाला
सूबे के राज्यपाल व कुलाधिपति रामनाइक ने कहा कि पंजाब और गोवा छोटे राज्य हैं लेकिन वहां पर मतदान ज्यादा होता है। यूपी बड़ा प्रदेश होने के बावजूद यहां पर मतदान का प्रतिशत कम रहता है। इस बार युवाओं का जिम्मेदारी है कि रिकाॅर्ड तोड़ मतदान करें।
विज्ञापन


यूपी चुनाव में हमें पंजाब और गोवा से अधिक मतदान करना होगा। छात्राओं की मेधा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर 72 फीसदी छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जबकि छात्रों के हिस्से में सिर्फ 28 प्रतिशत स्वर्ण पदक ही आए। यह महिला सशक्तीकरण का परिचायक है। 
विज्ञापन


राज्यपाल मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। राज्यपाल ने 89 प्रतिभाओं को गोल्ड मेडल से नवाजा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी हाल में पंजाब में 79 प्रतिशत व गोवा में 83 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से मतदान में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें पंजाब और गोवा से आगे जाना होगा। राज्यपाल ने महिला सशक्तीकरण पर कहा कि वर्ष 1954 में जब मैने बीकॉम उत्तीर्ण किया तो डेढ़ सौ लोगों में सिर्फ चार छात्राएं थीं, जबकि यहां पर गोल्ड मेडल की सूची में 89 मेधावी हैं जिनमें 64 छात्राएं। यह महिला सशक्तीकरण का परिचायक है।

उन्होंने शिक्षाविद् डॉ. राधाकृष्णन का हवाला देते हुए कहा कि एक लड़की शिक्षित होती है तो सारा परिवार शिक्षित हो जाता है। राज्यपाल राम नाइक ने मेधावियों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन की पढ़ाई खत्म अब लड़ाई शुरू होगी।

शपथ लेना आसान है लेकिन उसका पालन बहुत मुश्किल होता है। मां-बाप और गुरु ने आप के पंखों में जान डाल दी है अब आप को तय करना है कि कितनी ऊंची उड़ान भरने की ख्वाइश रखते हैं। विज्ञान की प्रगति के साथ अपना हमेशा संबंध बनाए रखिए, तभी जीवन में मनमाफिक तरक्की मिलेगी।

उन्होंने मेधावियों को चार मंत्र दिए। हमेशा मुस्कराते रहो, अच्छा काम करने वाले को प्रोत्साहित करते रहो, किसी की अवमानना न करें क्योंकि शब्दों के जख्म भरते नहीं हैं तथा जो भी करते हो, उससे बेहतर करने की कोशिश करते रहो का पैगाम दिया।       

इसके पहले समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत, सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन व विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुआ। राष्ट्रगीत व कुलगीत का प्रस्तुतीकरण राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने किया। कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने मंचस्थ अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व विश्वविद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

तदोपरांत कुलाधिपति की अनुमति से कुलपति प्रो. जायसवाल ने छात्र/छात्राओं को दीक्षोपदेश दिया। वर्ष 2016 के विभिन्न स्नातक/ स्नातकोत्तर एवं शोध पाठयक्रमों के सफल छात्र/छात्राओं को डिग्री अवार्ड की। समारोह के अंत में कुलसचिव एसएल पाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


समारोह का संचालन एमबीए विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र देव कृृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब, जिलाधिकारी विवेक कुमार, एसएसपी अंनत देव, वित्त अधिकारी राकेश चन्द्र त्रिपाठी सहित परिसर के समस्त शिक्षक, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विवि परिसर में कौटिल्य प्रशासनिक भवन के प्रथम तल का लोकापर्ण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed