फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The union filed 31 nomination for 4 post

छात्रसंघ के चार पदों पर 31 परचे दाखिल

Thu, 07 Jan 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The union filed 31 nomination for 4 post
साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चार पदों पर कुल 31 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पर नौ, महामंत्री पर चार, उपाध्यक्ष पर 10 व उपमंत्री पद पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


अब शुक्रवार यानी आठ जनवरी को नाम वापसी और नौ को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 12 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। छात्रसंघ के चारों पदों पर नामांकन के लिए प्रत्याशी गाजे-बाजे, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए समर्थकों व वाहनों के साथ कॉलेज तक पहुंचे।
विज्ञापन


नामांकन में प्रत्याशियों ने छात्रों को रिझाने के लिए कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक नामांकन जुलूस में भगवान शंकर का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों ने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ कॉलेज में प्रशासनिक भवन के अलग-अलग काउंटर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ के उपाध्यक्ष पद पर तीन छात्राओं ने भी अपने नामांकन पर्चे दाखिल किए हैं। इस दौरान कालेज परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती रही। सख्ती का आलम यह रहा कि कॉलेज में प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया।

प्राचार्य डा. प्रदीप खरे, चुनाव अधिकारी व चीफ प्रॉक्टर डा. एसपी सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डा. बीडी द्विवेदी, डा. अनुराग मिश्र, डा. वीके सिंह, डा. अंजनी सिंह, डा. सुरेंद्र जायसवाल, डा. ओपी यादव, डा. नागेंद्र सिंह सहित प्राक्टोरियल बोर्ड कॉलेज में पूरी तरह मुस्तैद रहा।

नामांकन को लेकर पुलिस-प्रशासन से भी खासी तैयारी रही। फैजाबाद से आने वाले नामांकन जुलूसों को रानोपाली पर तो अयोध्या की ओर से आने वाले नामांकन जुलूसों को टेढ़ीबाजार चौराहे पर बैरियर लगाकर रोक दिया गया।


दोनों बैरियरों व कॉलेज परिसर में रेजीडेंट मजिस्ट्रेट डा. संतोष, सीओ दिनेश द्विवेदी, कोतवाल रामस्वरूप कमल, एसओ रामजन्मभूमि नरेंद्र सिंह पीएसी व पुलिस बल के साथ डटे रहे। टेढ़ीबाजार से लेकर रानोपाली तक राजमार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। इस परिधि में प्रत्याशियों के समर्थकों को घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed