फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The train will stop at the bullion traders

सराफा कारोबारी कल रोकेंगे ट्रेन

Sat, 26 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The train will stop at the bullion traders
धरना-प्रदर्शन करते सराफा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में व्यापारी 28 मार्च को ट्रेन रोकेंगे। उन्होंने सराफा व्यापारियों का सहयोग हासिल करने और बाजारों में प्रभावी बंदी के लिए शनिवार को बैठकें कर रणनीति को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी वापसी की मांग को लेकर चौक में धरना-प्रदर्शन भी दोपहर तक चला। सराफा कारोबारियों के साथ बैठकें करने निकले सराफा मंडल साकेत के महामंत्री नरेश अग्रवाल व अध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि वह बाजारों में भी पूर्ण बंदी और रेल रोको में समर्थन हासिल करने निकले हैं।
विज्ञापन


दर्शननगर, पूरा बाजार, बाकड़गंज व मया में बैठकें करने के बाद गोसाईगंज में हैं। कारोबार से जुड़े साथियों ने बंद को समर्थन और रेल रोकने के लिए फैजाबाद पहुंचने का भरोसा दिया है। 28 मार्च को दोपहर 12:30 बजे वह रेल रोकने के लिए चौक से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान जो भी ट्रेन स्टेशन पहुंचेगी, उसे रोकेंगे। महामंत्री ने बताया कि शनिवार को भी एक्साइज ड्यूटी हटाने को लेकर अध्यक्ष के अलावा राकेश, दीनदयाल, अभिषेक, आलोक, अश्विनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed