फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The town council will now hand pumps Ribor

नगर के हैंडपंप अब पालिका कराएगी रीबोर

Sat, 30 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The town council will now hand pumps Ribor
नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड बैठक में मौजूद सभासद व चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को शांतिपूर्वक निपटी। बोर्ड ने नगर क्षेत्र में वर्षों से ठूंठ खड़े हैंडपंपों को जल निगम के बजाय खुद से रिबोर कराने को मंजूरी दे दी। इसके अलावा बोर्ड ने अन्य कई कार्यों कराने को मंजूरी दे दी। ईओ रविशंकर शुक्ल के बैठक में लखनऊ जाने के चलते होर्डिंग के ठेके के लिए डाले गए टेंडर नहीं खुल सके। अब उनके आने पर टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में शनिवार को उन्हीं के कार्यालय में पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर में खराब पड़े हैंडपंप जल निगम को कई पत्र देने के बाद भी रिबोर न हो पाने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन


जलकल अभियंता कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया विभाग ने 67 हैंडपंप रिबोर कराने का पत्र दिया था। डीएम ने बीते दिनों हुई बैठक में भी जल निगम द्वारा ये कार्य नहीं कराने पर पालिका से हैंडपंप रिबोर कराने को कहा था। इस पर बोर्ड ने इस कार्य को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अब खराब पड़े हैंडपंपों को अपने फंड से रिबोर कराएगी। सभासदों ने वार्ड में नाले नालियों की टूटी क्रॉसिंगों को बनवाने के लिए टेंडर कराने को मंजूरी दे दी। नगर में सौ-डेढ़ सौ मीटर लंबे रोड व नालियों का निर्माण कराने को मंजूरी देते हुए इसके लिए सभासदों से प्रस्ताव बनाकर देने को कहा गया है।

बैठक में पुरानी सोडियम लाइटें हटाकर उनके स्थान पर एलईडी लगाने का प्रस्ताव पास हो गया। ये कार्य सबसे पहले मुख्य मार्गों पर होगा। होर्डिंग ठेके के लिए डाले गए टेंडरों को खोला जाना था, लेकिन ईओ के बाहर होने से इसे स्थगित कर दिया गया।


अशोका द्विवेदी, रामभवन, जय नारायण सिंह, जयसिंह छोटे, संग्राम सिन्हा, शकुंतला गौतम, खुर्शीद बानो आदि सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंपों और टूटी क्रॉसिंगों का मामला उठाया। बैठक में कार्यवाहक ईओ मदन गोपाल यादव व दूसरे कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed