{"_id":"57d6f8884f1c1beb5bd4775d","slug":"the-team-came-to-examine-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाओं को जायजा लेने पहुंची टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाओं को जायजा लेने पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार से चलाई जा रही योजनाओं का जायजा नेशनल लेवल मॉनीटर लेंगे। केंद्र की दो सदस्यीय टीम यहां पहुंच गई है। वह जिले के तीन विकासखंडों के 10 गांवों में योजनाओं की हकीकत परखेंगे।
केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, एनआरएलम, विद्युतीकरण, सांसद निधि सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनकी हकीकत जानने के लिए नेशनल लेवल मॉनीटर डा. तपस कुमार दलपति के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम रविवार की शाम यहां पहुंची थी।
सोमवार को एनएलएम ने विकास भवन में कार्य कराने वाली संस्थाओं के साथ बैठक की। इस बैठक में अब तक कराए गए कार्यों का ब्योरा लिया। साथ ही पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए अलग से फॉर्मेट उपलब्ध कराया। इसे तैयार करने के लिए सभी संस्थाओं से कहा गया है।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया है कि एनएलम जिले के तीन विकासखंडों की 10 ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे। वह लाभार्थियों से मुलाकात करके योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। पता चला कि बैठक के एनएलएम विकासखंड मसौधा के गांव निरीक्षण के लिए चले गए।
विकासखंड मसौधा के शिवदासपुर सहित दो गांवों में निरीक्षण की खबर है। परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि केंद्रीय योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए एनएलएम यहां पहुंचे है। बैठक के बाद वह मसौधा विकासखंड के गांवों में स्थलीय निरीक्षण के लिए गए हैं।