फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The storm disrupted power supply in Ramnagari

आंधी से रामनगरी में विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The storm disrupted power supply in Ramnagari
राबर्ट्सगंज में शनिवार को आई आंधी के दौरान उड़ता धूल का गुबार।
तेज आंधी आने से शनिवार दोपहर को कई पेड़ व डालें टूटकर पोल व तारों पर गिर गईं। इससे समूची रामनगरी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली आने के इंतजार में परेशान रहे। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मी आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने  के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति की बहाली नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और धूल भरी तेज आंधी आई। कुछ मिनटों तक ही आई आंधी का असर शहरी क्षेत्र में कम रहा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर दिखा। आंधी आने के पहले पूर्वाह्न 11 बजे ही नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई।
विज्ञापन


आंधी समाप्त होने के घंटों बाद तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी में देर शाम तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। कॉर्पोरेशन से पता चला कि दर्शन नगर विद्युत उपकेंद्र से अयोध्या आ रही 33 केवीए की लाइन के पांच पोल आंधी में गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। शाम छह बजे तक बिजली नहीं आने से नागरिकों को पेयजल सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


उधर, विद्युत उपकेंद्र शृंगार हाट अयोध्या के जेई रामशंकर पाल का कहना है कि आंधी से दर्शन नगर उपकेंद्र से अयोध्या आने वाली 33 केवीए की लाइन के पांच पोल हलकारा का पुरवा के पास गिरने से आपूर्ति ठप हुई है।कॉर्पोरेशन कर्मचारियों की टीम मरम्मत कर रही है, शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed