फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   the speed of train and buses slugged due to fog

कोहरे से सुस्त हुई ट्रेनों-बसों की रफ्तार

Wed, 04 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
the speed of train and buses slugged due to fog
घना कोहरा के बीच अंधऊ बाईपास रोड पर लाइट जलाकर गुजरते बाइक सवार।
घने कोहरे और ठंड के चलते रेल ट्रैक पर ट्रेनों व सड़कों पर पहियों की रफ्तार एक बार फिर सुस्त हो गयी हैं। सौ किमी. की रफ्तार वाले रेलवे ट्रैक पर कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति सुबह 30 किमी. से भी कम रही। चालकों की देखने की शक्ति(विजिविलटी) सौ मीटर भी नहीं थी। ट्रेनों के आने-जाने का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है।
विज्ञापन


कई ट्रेन को मंगलवासर को आने वाली दिल्ली-माल्दा, पटना कोटा ट्रेनें बुधवार को भी नहीं आयीं। दोनों ही ट्रेनें अनिश्चित लेट थीं। डाउन 13010 देहरादून-हावड़ा ट्रेन के चार घंटे बाद आने की संभावना थी। गाडिय़ों की लेटलतीफी से यात्री स्टेशन पर पड़े रहकर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। बुधवार को सर्दी के मौसम में सुबह शहर, बाजारें व गांव घने कोहरे की चादर से ढंके रहे।
विज्ञापन


कोहरे की मार दोपहर तक रही। दोपहर हल्की धूप तो हुई, लेकिन लोगों को गर्माहट नहीं महसूस हुई। सड़कों पर वाहनों व रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की पहियों में गति नहीं आ सकी। इस वजह से रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पूरे दिन आसमान में सूरज साफ नहीं दिखा। धूप जमीन पर न आने से यात्री, रिक्शा चालक और गरीब ठिठुरते नजर आये।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed