फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   the salary Stop of Apo and Accountant

एपीओ व लेखाकार का वेतन रोका

Thu, 16 Mar 2017 10:46 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
the salary Stop of Apo and Accountant
विकासभवन में बैठक की अध्यक्षता करते सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने अफसरों के साथ मनरेगा कार्यो की समीक्षा की। लापरवाही को लेकर मसौधा के लेखाकार और एपीओ का वेतन रोक दिया गया जबकि सोहावल के प्रभारी खंड विकास अधिकारी व उपायुक्त एनआरएलएम और एपीओ को चेतावनी जारी किए जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सीडीओ ने कम प्रगति वाले गांवों के सचिवों को आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


विकास भवन स्थित गांधी सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में मानव दिवस सृजन के मामले में मसौधा, तारून और पूराबाजार की स्थिति लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी से कम पाया गया। डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहनराम त्रिपाठी के मुताबिक रोजगार सृजन में लापरवाही के आरोप में मसौधा के लेखाकार और एपीओ का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


मजदूरी के बकाए के मामले में सोहावल ब्लॉक शीर्ष पर रहा। यहां लगभग 73 लाख रूपये मजदूरों का बकाया बताया गया। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही के आरोप में सीडीओ ने सोहावल के प्रभारी खंड विकास अधिकारी व डीसी एनआरएलएम और एपीओ को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। खामियों के लिए खंड विकास अधिकारियों की भी खबर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड फीडिंग के मामले में बीकापुर, हैरिंगटनगंज और सोहावल की स्थिति निचली पायदान पाई गई। जाबकार्ड वेरीफिकेशन में पूराबाजार और सोहावल, पिछले कार्यो को पूरा करने के मामले में मसौधा, सोहावल और मिल्कीपुर फिसड्डी पाए गए। तारून, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज ब्लाकों में मस्टररोल फीडिंग का काम सबसे कम पाया गया। सीडीओ ने ग्राम पंचायतों के सचिवों को आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed