फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The ritual of consecration will be held in 1000 temples

Ayodhya News: 1000 मंदिर में होगा प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान

Fri, 30 Jun 2023 05:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jun 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
The ritual of consecration will be held in 1000 temples
अद्भुत, ऐतिहासिक होगा रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव
विज्ञापन

लाइव प्रसारण के जरिए पूरी दुनिया बन सकेगी साक्षी
फोटो-01
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। दिव्य-भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव अद्भुत व ऐतिहासिक होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। देश के एक हजार मंदिरों में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर विशेष अनुष्ठान व पूजन किया जाएगा। दुनिया भर में इस उत्सव की आभा बिखरती नजर आए ऐसा प्रयास हो रहा है। लाइव प्रसारण के जरिए पूरी दुनिया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की साक्षी बन सकेगी। रामजन्मभूमि में निर्माणाधीन राममंदिर का भूतल नवंबर तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
मकर संक्रांति 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच रामलला को गर्भगृह में विराजित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य यजमान के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के दिन भीड़ नियंत्रण का भी प्लान बन रहा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव देश भर के मठ-मंदिरों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

देश के हर राज्यों से कुल एक हजार बड़े मंदिर चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां पर राममंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण और विशेष पूजा का आयोजन होगा। जिन लोगों ने राममंदिर निर्माण में अधिक सहायता की है उन्हें भी इस कार्यक्रम में किसी न किसी तरह से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
राममंदिर में दिखेगी देश के संस्कृति की झलक
राममंदिर में देश के संस्कृति की झलक दिखेगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दो साल में (जब पूरा मंदिर बन जाएगा) पता चलेगा कि मंदिर निर्माण में सभी राज्यों का किसी न किसी प्रकार का योगदान है। बताया कि मंदिर में जिन पत्थरों का प्रयोग हो रहा हैं वे पत्थर राजस्थान व कर्नाटक से आए हैं। रामलला की अचल मूर्ति कर्नाटक व राजस्थान के पत्थरों से बन रही है। राममंदिर के दरवाजे महाराष्ट्र के सागौन की लकड़ियों से बन रहे हैं। दरवाजों पर नक्काशी का काम कन्याकुमारी के कारीगर कर रहे हैं। इसी तरह पूरे देश का मंदिर निर्माण में योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed