फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The procession went from glory

शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 12 Dec 2016 11:09 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The procession went from glory
फैजाबाद में सोमवार को चौक से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में तिरंगे के साथ शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारह रबीउल अव्वल पर सोमवार को जिलेभर में जगह-जगह भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान अंजुमनों के सदस्यों ने अपने करतब भी दिखाये।
विज्ञापन


दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच चौक से निकला जुलूस पूरे शानो-शौकत से आगे बढ़ता रहा। जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदस्यों का स्वागत करने के लिए मार्ग पर जगह-जगह लंगर-ए- रसूल व जलपान के स्टॉल लगे थे। इस दौैरान तिरंगा झंडा भी लहराया गया। 
विज्ञापन


मरकजी अंजुमन तब्लीग अहले सुन्नत जामा मस्जिद टाटशाह के तत्वावधान में निकले जुलूस की अगुवाई अंजुमन के सदर व शहर इमाम मौलाना मो.शमशुल कमर कादरी, मौ. नूरुल हुदा, मुफ्ती मुइनुद्दीन, अफजाल अहमद, हाजी दबीर खां, मो.सलीम खां व मो. अहमद बरकाती, हाजी खुर्शीद आदि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद टाटशाह मस्जिद से मौलानाओं और अंजुमनों के जुलूसों के साथ निकला जुलूस जमुनियाबाग, चौक, रिकाबगंज, कसाबबाड़ा, फतेहगंज, सुभाषनगर, बजाजा होते हुए वापस देर शाम टाटाशाह मस्जिद पर सलातो सलाम व दुआ के साथ समाप्त हुआ।

जुलूस मार्ग में नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव किया गया था। मार्ग पर भीड़ व यातायात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे। जुलूस मार्ग व चौक को जाने के लिए पैदल के अलावा सभी को मनाही थी।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन 12 रबीउल अव्वल पर निकले जुलूस को देखने के लिए शहर और गांवों से पुरुषों, महिलाओं व बच्चों का हुजूम जुटा। चौक, टाटशाह मस्जिद गली, सब्जी मंडी, रिकाबगंज, कसाबबाड़ा, सुभाष नगर, मोतीबाग के लंगरों में लोगों ने हिस्सा लिया।

जुलूस में वनराज्य मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, कैसर अंसारी, कांग्रेस के राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, बृजेश सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, बसपा के पवन कुमार, बज्मी सिद्दीकी, दबीर खान, सलीम खां, अफजाल अहमद, मो. अहमद बरकाती, मौ. फैसल खां, खुर्शीद अहमद, हाफिज मो.अरबी, मो.शमीम कुरैशी, मो.अकबर अजहरी,जाहिद खां, अलीमुद्दीन आदि ने जुलूस व जलसे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


इस अवसर पर चौक, मार्गों, गलियों और मस्जिदों को कुमकुम, गुब्बारों व बिजली की झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जुलूस मार्ग पर व्यवस्था सहेजने में एसपी सिटी, एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और पुलिस के जवान लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed