फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Principal Secretary is in your hospital, do you know? Come to Lucknow and answer

Ayodhya News: प्रमुख सचिव आपके अस्पताल में हैं, पता है कि नहीं? लखनऊ आकर दीजिए जवाब

Sun, 17 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Principal Secretary is in your hospital, do you know? Come to Lucknow and answer
अयोध्या। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा रविवार को राममंदिर के पास प्रस्तावित 500 बेड के अस्पताल के लिए जमीन देखने पहुंचे। इस दौरान राजकीय श्रीराम चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। यहां सर्जन डॉ. उजैर अतहर के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्हें मौके से ही फोन मिलाया और बोले... ''प्रमुख सचिव आपके अस्पताल में हैं, पता है कि नहीं? यदि पता था तो स्टेशन क्यों छोड़ा? कल सुबह 10 बजे तक लखनऊ आकर लिखित स्पष्टीकरण दीजिए।'' इसके बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने अस्पताल के दूसरे छोर पर निष्प्रयोज्य भवन देखकर मंडलायुक्त गौरव दयाल से इसे ध्वस्त कराने के लिए कहा। बिना इस्तेमाल के पड़े 12 बेड के आईसीयू को क्रियाशील करने व स्टाफ को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से प्रशिक्षित कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में खाली 2634 वर्गमीटर भूमि व इसके बगल स्थित जल निगम की करीब 5000 वर्ग मीटर भूमि को देखा। इंजीनियर से पूछा कि इस क्षेत्रफल में कितने बेड का वार्ड बन सकता है, इसकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

परिसर में कबाड़ वाहन खड़ा मिलने पर नाराजगी जताई। रोगी कल्याण समिति से स्टीमेट बनाकर भवन का रंगरोगन कराने के लिए कहा। सर्जन डॉ. उजैर अतहर के सितंबर से एक भी ऑपरेशन न करने पर सीएमएस से सवाल किया। प्रमुख सचिव ने फोन पर डॉक्टर से स्वयं बात की। नाराजगी जताते हुए लखनऊ तलब किया। एक माह में 54 सर्जरी करने पर आर्थो सर्जन डॉ. आरके राय की पीठ थपथपाई। डेंटल चेयर का इंतजाम कराके दांतों की सर्जरी शुरू कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, सीएमओ डॉ. संजय जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में क्यों नहीं होता सीटी स्कैन
प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सीटी स्कैन कक्ष की ओर रास्ते में पड़े कबाड़ को देखकर सवाल किया तो जवाब मिला, इसे 30 दिसंबर तक नीलाम किया जाएगा। ईएनटी सर्जन डॉ. सौम्य तिवारी, डॉ. अजीत कुशवाहा, डॉ. अमित सिंह व डॉ. सतेंद्र वर्मा से कम ऑपरेशन करने पर जवाब मांगा। सीटी स्कैन कक्ष में रोज 20-25 जांच होने की जानकारी दी गई, लेकिन ढाई माह से रात में एक भी जांच न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि संस्था का 24 घंटे जांच करने का अनुबंध है। इसलिए रात में भी यहीं पर सीटी स्कैन कराएं।
दवाओं की दुरुस्त कराई सूची
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवाओं की सूची तो लगी थी, लेकिन उपलब्धता के कॉलम में हां/नहीं दर्ज नहीं था। इस पर चीफ फार्मासिस्ट से सवाल किया और अपने सामने ही उपलब्धता का कॉलम भरवाया। भविष्य में ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

डॉक्टर साहब कहां हैं आप?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अरुण प्रकाश श्रीवास्तव छुट्टी पर थे। प्रमुख सचिव ने फोन पर बात कि और पूछा, ''डॉक्टर साहब हम आपसे मिलने आए हैं, आप कहां हैं? कहा कि आप जल्दी लौट आइए और देखिए कि हार्ट के गंभीर मरीजों को इंजेक्शन दिया जा सकता है?''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed