फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The older brother, younger brother to save lives

बड़े भाई को बचाने में छोटे भाई की गई जान

Tue, 14 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The older brother, younger brother to save lives
- फोटो : अमर उजाला
नदी में नहाते समय डूब रहे बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटे भाई की जान चली गई। बड़े को बचाने के लिए छोटा झपटा और उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। इस दौरान बड़ा भाई तो बच गया लेकिन छोटा भाई खींचतान में झटके से नदी की धारा में बह गया।
विज्ञापन


यह हादसा सोमवार को दिलासीगंज घाट पर एक दाहसंस्कार के बाद नहाते समय हुआ। डूबे किशोर का शव ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में ढूंढ निकाला। अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पांडेय पैकौली गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद के दाह संस्कार के लिए गोशाईगंज कोतवाली क्षेत्र के दिलासीगंज स्थित सरयू घाट पर गये थे।
विज्ञापन


दाह संस्कार के बाद सभी लोग सरयू मे स्नान कर रहे थे, इसी दौरान नहाते समय पांडेय पैकौली गांव के किशोर दुर्गेश पाण्डेय पुत्र दिलीप कुमार पाण्डेय नदी की धारा में चला गया और डूबने लगा। डूब रहे किशोर के करीब नहा रहा उसका छोटा सगा भाई रितेश पाण्डेय उसे बचाने के लिए झपटा और उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बड़ा भाई तो बच गया लेकिन छोटा भाई नदी की धारा में बह गया। वहां मौजूद अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते किशोर नदी में डूब चुका था। घटना की सूचना पर सीओ सदर जय प्रकाश यादव और कोतवाल मौके पर पहुंचे।


ग्रामीणों की मदद से शव को खोजकर बाहर निकाला गया। घटना की खबर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी इकट्ठा हो गये। कोतवाल शाह आलम ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed