फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The needy will get a blanket of 500 rupees

जरूरतमंदों को मिलेगा 500 रुपये का कंबल

Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The needy will get a blanket of 500 rupees
अयोध्या। जाड़े ने दस्तक दे दी है, इसी के साथ प्रशासन ने कंबल खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। ठंड से निजात के लिए यह कंबल जरूरतमंदों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार का कंबल लगभग पांच सौ रुपये मूल्य का होगा। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। हालांकि अभी इसके लिए धनराशि का आवंटन नहीं हुआ है।
प्रदेश सरकार गरीबों को ठंड से बचाने के लिए हर साल कंबल का वितरण करवाती है। साथ ही अलाव जलवाए जाते हैं। इस साल भी कंबल खरीद और अलाव की व्यवस्था के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
प्रशासन ने कंबल खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की है। कोशिश है कि जाड़ा बढ़ने के पहले ही गरीबों में कंबल का वितरण कर दिया जाए। जिससे उन्हें जाड़े से निजात दिलाई जा सके। इसके लिए तहसील प्रशासन गरीबों को चिह्नित करेगा।
विज्ञापन

कंबल के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। फिलहाल जिले में पांच हजार कंबल की खरीदारी किए जाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यह संख्या धन आवंटन के सापेक्ष कम या अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल की कीमत अधिकतम पांच सौ रुपये रखी गई है। वितरण के लिए आने वाले कंबल की लंबाई 123 सेमी., चौड़ाई 140 सेमी., वजन 2.2 किग्रा और कंबल में ऊन की मात्रा 70 फीसदी रखी गई है।

जरूरतमंदों को ठंड में कंबल देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। कंबल की खरीद के लिए जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा के साथ ही कंबल का नमूना भी प्रस्तुत किए जाएगा।- एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed