फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The name on the electoral roll can increase online now

अब ऑनलाइन बढ़वा सकते मतदाता सूची में नाम

Sat, 04 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग अपनी व्यवस्था को तेजी से हाईटेक कर रहा है, ताकि लोग बिना भागदौड़ किए घर बैठे वोटर बन जाएं। अगले निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू करा दिया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। नगर निकाय का चुनाव 2017 में प्रस्तावित है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पुनरीक्षण कार्य शुरू कराया है। अफसरों के साथ बीएलओ की तैनाती के बाद 11 से 15 जून तक इसके लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद यह बीएलओ घर-घर जाकर सूची का सर्वेक्षण करेंगे। यह कार्य 25 जून तक चलेगा। इसी बीच आयोग ने मतदाता बनने के लिए अॅानलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। 15 से 18 जून के मध्य स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 19 से 25 जून के बीच किए गए आवेदनों की जांच बीएलओ करेंगे। इसके बाद पात्र आवेदनकर्ताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed