फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The land occupied by college delete movement

महाविद्यालय की भूमि से कब्जा नहीं हटा तो आंदोलन

Thu, 02 Jul 2015 10:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप महाविद्यालय की कृषि भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि शीघ्र ही कार्रवाई न हुई तो महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र 12 जुलाई से वहां अनशन करने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भूमि संख्या 369, 370, 372, 373, 374 स्थित माझा जमथरा परगना हवेली अवध तहसील सदर जिला फैजाबाद नजूल सरकार की है।

इसके पट्टाधारक श्री नि:शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय समिति के प्रधान प्रबंधक रहे हैं। राजस्व अभिलेखों में कई दशक से उक्त भूमि पर महाविद्यालय द्वारा कृषि कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे मिलने वाली उपज से विद्यार्थियों को भोजन प्राप्त होता है। भूमि संख्या-374 जो माझा जमथरा में लगती है, पर कुछ आपराधिक किस्म के लोग अवैध कब्जा करने की नीयत से मिट्टी डालने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय के कब्जे वाली नजूल भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे रोकने की मांग की।


चेतावनी दी कि शीघ्र ही कार्रवाई न हुई तो 12 जुलाई को संस्था प्रबंधतंत्र के साथ शिक्षक, कर्मचारी व छात्र वहां अनशन व आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रबंध समिति अध्यक्ष अवधेश दास, प्रबंधक महंत रामकुमार दास, रमेश दास, भानु सिंह, प्रकाश कुमार गुप्त, वाईपी मिश्र,  विनय कुमार मनूचा, महेश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed