फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The ill elderly woman's death

बैंक गई बीमार बुजुर्ग महिला की मौत, चीफ मैनेजर करेंगे जांच

Fri, 18 Nov 2016 10:26 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
The ill elderly woman's death
मौत - फोटो : file
पुराने नोटों के प्रचलन पर रोक के मद्देनजर अंतिम सांसें गिन रही एक वृद्धा को रामनगरी में बैंक प्रबधंन की हीलाहवाली और असंवेदनशीलता का शिकार होने के मामले में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच बिठा दी है। वहीं शुक्रवार की सुबह पीड़िता की सांसें थम गई। प्रकरण की जांच शुरू होने से हलचल मच गई है। 
विज्ञापन


कई दिनों से बीमार चल रही बाबू बाजार स्थित मौनी मंदिर निवासी 55 वर्षीय शांती देवी पत्नी राम सनेही वर्मा तथा उसके परिवार को गुरुवार को बाबू बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन की अमानवीयता का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन


घटना को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जानकारी पर बैंक आफ बड़ौदा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं। नियावां शाखा के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार शुक्ला को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद नियावां शाखा के मुख्य प्रबंधक को मामले की जांच सौप दी गई है। साथ ही इस आशय की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जांच अधिकारी ने पीड़ित परिवार का पक्ष जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed