फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The grandeur of Ram ki paidee will be the center of attraction in Deepotsav

दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र होगी राम की पैड़ी की भव्यता

Sat, 11 Sep 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The grandeur of Ram ki paidee will be the center of attraction in Deepotsav
अयोध्या। दिव्य-दीपोत्सव 2021 को अलौकिक बनाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर काम तेज हो गया है। इस बार दीपोत्सव में 7.50 लाख दीप जलाकर एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी भी इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक आकर्षक व भव्य नजर आएगी। इसके लिए राम की पैड़ी के आसपास स्थित प्राचीन मंदिरों के फसाड (अग्रभाग) को दुरुस्त करने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने शनिवार को राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मोजाटो कंपनी की मीनाक्षी पायल भी मौजूद रहीं। नगर आयुक्त ने बताया कि दीपोत्सव का मुख्य स्थल राम की पैड़ी है। इसलिए पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष राम की पैड़ी का भव्य स्वरूप सबके सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि राम की पैड़ी के पास सरयू मंदिर, शेषावतार मंदिर, नागेश्वरनाथ सहित अन्य कई पौराणिक व प्राचीन स्थल हैं जिनकी प्राचीनता को लौटाने व इन्हें भव्य रूप देने के लिए 1.12 करोड़ की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
पैड़ी के आसपास स्थित मंदिरों को गुड़, चूना व गूग्गुल के जरिए सजाया-संवारा जाएगा। पैड़ी के भवनों व मंदिरों को भी एक रंग में सजाया जाएगा ताकि इनकी सुंदरता भक्तों को आकर्षित कर सके।

उन्होंने बताया कि इन पर दीपोत्सव में विशेष लाइटिंग की जाएगी जो राम की पैड़ी की आभा में चार-चांद लगाएगी। प्राचीन मंदिरों के महंत, व्यवस्थापक व पुजारी आदि की सहमति से ही उनका फसाड दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए कई मंदिरों के व्यवस्थापकों से संवाद स्थापित किया जा चुका है। दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी की प्राचीनता भव्य स्वरूप में निखरती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed